बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): भारत विकास परिषद (राठ) शाखा बहरोड़ द्वारा भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ.सूरज प्रकाश की जयंती के पावन अवसर पर नगर परिषद कार्यालय, बहरोड़ में क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहरोड़ नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद खान रहे। उन्होंने परिषद द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद एवं रोगग्रस्त लोगों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहयोग पहुँचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर जिला सह-समन्वयक सतवीर यादव, शाखा संरक्षक सतीश गुप्ता, शाखा अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव खुशवन्त जोशी, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार यादव, कार्यक्रम गतिविधि प्रभारी रूपकिशोर गुप्ता, कार्यक्रम प्रकल्प प्रभारी डॉ.भूपेन्द्र यादव, महिला सहभागिता प्रमुख वसंती देवी, डॉ.सुमित यादव, पर्यावरण गतिविधि प्रभारी योगेन्द्र राघव तथा शाखा के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टीबी से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को पोषणयुक्त राशन किट वितरित की गई। परिषद अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि भारत विकास परिषद अपने मूल मंत्र "संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण" को आत्मसात करते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए निरंतर सेवा कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम का समापन शाखा पीएसटी द्वारा अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एवं ऐसे सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।
भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश जयंती पर क्षय रोगियों को राशन किट वितरित
By -
June 27, 2026
0
Tags: