शहर में फिर चाकूबाजी, सुभाषपुरा में युवक पर चाकुओं से हमला

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। ताजा घटना में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा निवासी आदिल पुत्र रजाक पर देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में आदिल के शरीर पर कई जगह चाकू के घाव आए हैं। गंभीर हालत में उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी नयाशहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआं इलाके में इरफान पुत्र कुदरत अली चौहान पर कुछ युवकों द्वारा चाकू से हमला किया गया था, जिसका इलाज अभी भी पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!