*भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना करवाने की मांग को लेकर विधायक रामसहाय वर्मा को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): परमहंस आश्रम में खाली पार्क में पूर्व निर्मित चबूतरे पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापित करने की मांग को लेकर राजस्थान ब्राह्मण महासभा व सकल ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विधायक रामसहाय वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री रामफूल शर्मा ने बताया कि पूर्व में संत परमहंस बाबा द्वारा परमहंस आश्रम में प्रथम गणेश जी, कार्तिक जी, दुर्गा माता, सीताराम जी, हनुमान जी एवं शंकर भगवान मय परिवार सहित नौ ग्रह देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई थीं। परंतु मंदिर परिसर में पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण उस समय भगवान परशुराम जी की मूर्ति की स्थापना नहीं हो सकी थी। उन्होंने बताया कि परमहंस बाबा स्वयं आश्रम के खाली पार्क में चबूतरा बनवाकर इस मूर्ति की स्थापना करवाना चाहते थे। हालांकि बाद में वे अस्वस्थ हो गए और उन्हें लकवा की बीमारी हो गई थी। इसके बावजूद वे लगातार समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को मूर्ति स्थापना के लिए प्रेरित करते रहे। ज्ञापन में बताया कि इस आश्रम में वर्षों से भगवान परशुराम की यात्रा आयोजित होती रही है। जिसमें कई कलश यात्राओं में शामिल हजारों महिला-पुरुष के लिए भोजन-प्रसादी व पानी की संपूर्ण व्यवस्था आश्रम में ही की जाती है। इन धार्मिक कार्यक्रमों में ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों के साथ-साथ राजस्थान ब्राह्मण महासभा, सर्व ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद, विप्र फाउंडेशन, विप्र सेना व परशुराम सेना जैसे सभी ब्राह्मण संगठन सक्रिय भूमिका निभाते हैं। यह पूरा आयोजन सकल ब्राह्मण महासभा निवाई की देखरेख में संपन्न होता आया है। इस पुनीत कार्य में गौड़ ब्राह्मण, सनाढ्य ब्राह्मण, ब्राह्मण परिषद, गौतम ब्राह्मण, पारीक ब्राह्मण, चमन गौड़ ब्राह्मण, हरियाणा ब्राह्मण, वैष्णव ब्राह्मण, खण्डेलवाल ब्राह्मण, दाधिच ब्राह्मण और द्विवेदी ब्राह्मण सहित समस्त संगठनों ने भाग लिया है। साथ ही निवाई नगर के स्थानीय निवासियों एवं समस्त हिन्दू समाज के लोगों ने भी इस कार्य के प्रति गहरी इच्छा जताते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। सकल ब्राह्मण के समस्त संगठनों ने विधायक रामसहाय वर्मा से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना करवाने की मांग की है। जिस पर विधायक रामसहाय वर्मा ने शीघ्र प्रतिमा की स्थापना करवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष एडवोकेट रमेश शर्मा, वैद्य सीताराम शर्मा, सर्वेश द्विवेदी, गौतम समाज के अध्यक्ष जगमोहन शर्मा, एडवोकेट राकेश मिश्रा, एडवोकेट अनुराग शर्मा, सियाराम शर्मा, राजेश भटट, गोपाल पारीक, दुष्यन्त पारीक, सनाढ्य समाज के अध्यक्ष हेमराज शर्मा, शुभम शर्मा व डॉ.शिवराज शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!