भुकरावली में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, अधिकारियों ने मौके पर किया ग्रामीणों की समस्याओं को समाधान

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): ग्राम पंचायत मुख्याल भुकरावली में शुक्रवार को सरकार की ओर से ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार संजीव धाकड़ सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शिविर प्रभारी तहसीलदार संजीव धाकड़ ने बताया कि शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। कुछ ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन प्रस्तुत किया। गांव के समाजसेवी भगवान सिंह मीणा ने परिवहन विभाग से रोडवेज बस लगवाने की मांग की। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के सब सेंटर के जर्जर होने से दुर्घटना के अंदेशा के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा सब सेंटर के पुनः निर्माण करने की मांग की गई। शिविर में जाटव समाज के लोगों ने गांव की चारागाह को अतिक्रमण मुक्त करने का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में पांच पट्टे, तीन जन्म प्रमाण पत्र व दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए। ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार शर्मा ने बीवी राम जी योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। शिविर में दो फॉर्मर रजिस्ट्रेशन किए गए तथा 54 जाति प्रमाण पत्र बनाए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!