नीमराना: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की "मानव तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण के शिकार व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवा योजना-2015 (एन-5)" के तहत शनिवार को शुभ ग्रह हाउसिंग सोसायटी, नीमराना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों को मानव तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण से जुड़े कानूनी प्रावधानों, पीड़ितों के अधिकारों तथा उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी और यौन शोषण मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है, जिससे महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है। नालसा योजना के तहत पीड़ितों को निःशुल्क कानूनी सहायता, न्यायालयीन सहयोग, पुनर्वास, चिकित्सा एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित करें। कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष हरकेश यादव, हवासिंह यादव, कृष्ण कुमार, मुकेश, रमेश, मैनेजर योगेश कुमार, वेद प्रकाश, अंजू मेहरा, मनोज सैनी, विक्रम गुर्जर, मोनू यादव, हरीश, विद्यानंद यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मानव तस्करी व यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार: पीएलवी सुनील कुमार
By -
June 20, 2026
0
Tags: