गुजेड़ा धाम प्रागपुरा में 28 जून को होगा श्री लालदास जी महाराज का 32वां वार्षिकोत्सव, जागरण व भंडारा

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा/प्रागपुरा (राहुल शर्मा): श्री श्री 1008 श्री माधोदास जी महाराज गुजेड़ा धाम, प्रागपुरा में श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन श्री लालदास जी महाराज का 32वां वार्षिकोत्सव, जागरण एवं विशाल भंडारा रविवार, 28 जून 2026 को श्रद्धा और धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक श्री श्री 108 महंत श्री भगवतदास जी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे।

*तीन दिवसीय कार्यक्रम*  

आयोजन के अनुसार शुक्रवार, 26 जून 2026 को प्रातः 7:15 बजे से श्री रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। शनिवार, 27 जून को प्रातः 7:15 बजे रामायण पाठ का विराम होगा और रात्रि 9:15 बजे से भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। मुख्य आयोजन रविवार, 28 जून को होगा। इस दिन प्रातः 9:15 बजे हवन होगा और दोपहर 12:15 बजे से प्रसादी व महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

*ये रहेंगे मुख्य अतिथि*  

कार्यक्रम में पंचवटी हनुमान मंदिर, पचोवन पलवल (हरियाणा) के श्री श्री 1008 श्री जगतगुरु द्वाराचार्य श्री ऋषि कुमार दास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के संरक्षक महामंडलेश्वर श्री 1008 महंत श्री कामतादास जी महाराज, पंचवटी हनुमान मंदिर पचोवन पलवल होंगे। आचार्य विकास कुमार शास्त्री (रघुनाथपुरा वाले) भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

*श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील*  

महंत भगवतदास जी महाराज ने प्रागपुरा, पावटा सहित समस्त क्षेत्रवासियों से 26 से 28 जून तक आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवादारों व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!