जैतपुर धाम श्याम कुंड के भव्य उद्घाटन 5 जुलाई को लेकर प्रेस वार्ता सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: उपखंड क्षेत्र के ग्राम जैतपुर धाम में परम पूज्य महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 महंत रामेश्वर दास महाराज द्वारा निर्मित श्री श्याम कुंड के आगामी भव्य उद्घाटन समारोह (5 जुलाई 2026) को लेकर शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महंत रामेश्वर दास महाराज ने बताया कि 5 जुलाई को आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.जसवंत यादव, विधायक बहरोड़ करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां समारोह में सहभागिता करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी 30 से 35 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे एवं भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। श्री श्याम सेवा समिति जैतपुर धाम के अध्यक्ष एवं प्रधान ताराचंद यादव ने बताया कि उद्घाटन समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां दे दी गई है कार्यक्रम में भारत देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा सहित कई ख्याति प्राप्त भजन गायकों द्वारा श्याम प्रभु के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। प्रधान ताराचंद यादव ने बताया महंत रामेश्वर दास महाराज शिक्षा भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है ताकि आने वाली पीढ़ियां आधुनिक युग में नए अवसरों का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज क्षेत्र की सरकारी विद्यालय में रंग, रोगन ,पेंट वगैरह टाइल, मेंज कुर्सियां, वगैरा भी महाराज के द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहन देते हैं छात्र-छात्राओं विद्यार्थियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महंत रामेश्वर दास महाराज, प्रधान ताराचंद यादव, ओमप्रकाश सरपंच, अर्जुन सरपंच, संदीप यादव (आर्मी), कंवर सिंह, हरकेश यादव, सचिन दास महाराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। 5 जुलाई को होने वाला श्री श्याम कुंड का उद्घाटन समारोह जैतपुर धाम के धार्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। नीमराना उपखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, ग्रामीण व युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, क्षेत्र में पहली बार ऐसा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!