पावटा में 'नारी शक्ति-नारी वंदन' के तहत नारी चौपाल आयोजित, हनुमान मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा (राहुल शर्मा): राजस्थान सरकार के आदेशानुसार बुधवार को पावटा पंचायत समिति में 'नारी शक्ति-नारी वंदन' कार्यक्रम के तहत नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व सुबह 8:30 बजे पंचायत समिति के सामने स्थित किला ऊपर हनुमान जी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

*11 बजे पंचायत समिति में हुआ मुख्य कार्यक्रम*  

सुबह 11 बजे पंचायत समिति परिसर में आयोजित नारी चौपाल में महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं और महिला कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। 

*ये गणमान्य रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामदीन मीना, पावटा उपखंड अधिकारी साधना शर्मा, डीपीओ संगीता यादव, गिर्राज ओला, पावटा बालाजी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राठी, कांशीराम लाम्बोरा एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार जाट सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीणजन शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!