बाबा बालियावास मेले में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का ऐतिहासिक स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


मीरपुर (जयबीर सिंह): ग्राम मीरपुर में आयोजित बाबा बालियावास के वार्षिक मेले के अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और विशाल जनसमूह के साथ भव्य स्वागत किया। पूर्व विधायक को खुली गाड़ी में बैठाकर पूरे गांव में स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने बाबा बालियावास मंदिर में विधिवत धोक लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अमन-चैन एवं भाईचारे की कामना की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बाबा बालियावास के आदर्शों पर चलकर समाज में एकता, सद्भाव और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विशाल फूलमाला पहनाकर पूर्व विधायक का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम मीरपुर के विकास के लिए 21 लाख रुपये की विकास राशि तथा 800 मीटर डामर सड़क निर्माण की घोषणा की। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि गांवों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा और हर गांव तक विकास कार्य पहुंचाए जाएंगे। मेले में भंडारे एवं रागनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!