बहरोड़: अखिल भारतीय साहित्य परिषद कोटपूतली-बहरोड़ जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक बहरोड़ में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धूड़ाराम पदम ने की। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी वर्ष की साहित्यिक गतिविधियों को लेकर अनेक पहलुओं पर गहन चर्चा की गई।जिला अध्यक्ष धूड़ाराम पदम के निर्देशानुसार महामंत्री डॉ.सविता गोस्वामी ने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यशैली के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये। डॉ.गोस्वामी ने कहा कि जिले के सभी साहित्यकारों को साथ लेकर, समन्वय और सहयोग के साथ साहित्यिक गतिविधियों को गति देनी है, परिषद का उद्देश्य कोटपूतली बहरोड़ जिले में साहित्यिक चेतना को घर घर तक पहुँचाना है। बैठक में वार्षिक कैलेंडर पर विशेष रूप से चर्चा की गई, यह तय किया गया इस वर्ष विभिन्न पर्वों एवं जयंती अवसरों पर जिले के किन किन स्थानों पर साहित्यिक आयोजन,संगोष्ठियाँ आयोजित की जायेंगी। इस बैठक में जिला अध्यक्ष धूड़ाराम पदम्, महामंत्री डॉ.सविता गोस्वामी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ.अशोक मिश्र, सह लोक साहित्य प्रमुख गुरुदयाल भारती, युवा पाठक संवाद प्रमुख शिवम् शर्मा विशेष, सह युवा पाठक संवाद प्रमुख राजेश बैराठी और प्रचार प्रमुख धर्मपाल धर्म उपस्थित रहे।