अधिशासी अधिकारी का स्वागत कर समस्याओं से करवाया अवगत

AYUSH ANTIMA
By -
0



डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय नगर पालिका में नवनियुक्त कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी अंगीश कुमावत का मंगलवार को स्वागत किया गया। भाजपा नेता व स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी शंकर लाल शर्मा के नेतृत्व में कस्बे के प्रबुद्धजनों ने अधिशासी अधिकारी का नगर पालिका परिसर में सुमन माल पहनाकर स्वागत किया तथा कस्बे की खराब स्ट्रीट लाइट बदलने, आम रास्तों की सफाई, पेयजल की सुचारू आपूर्ति, गंदे पानी की निकासी एवं कचरे का नियमित संग्रहण एवं निस्तारण जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। अधिशासी अधिकारी ने आमजन के सहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर डीवीपी के सचिव मुकेश पारीक, पूर्व सरपंच राधेश्याम सैनी, हुसैन खान, सीताराम जीनगर, बसंत कनोडिया, महेश सिंह बडगूजर, शेर सिंह धाभाई, ललित अग्रवाल, मदन स्वामी, डूंडलोद नगर पालिका के कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक प्रेम सैनी सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!