सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपखंड सूरजगढ़ आर जे के बरसिया कॉलेज प्रांगण में आयोजित योग शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपखंड अधिकारी स्वाति झा, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, विधायक श्रवण कुमार, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, प्राचार्य डॉ.रवि शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ.मनरूप काजला, जिला योग प्रशिक्षक रामपाल सियाग, लोकतंत्र सेनानी सजन अग्रवाल, प्रधान बलवान सिंह, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर राजेंद्र सेन पत्रकार सूरजगढ़ मंडी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में 50 वर्षों से राजेंद्र सेन को पत्रकारिता में सराहनीय कार्य करने पर 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख हर्षनी कुलहरि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। 15अगस्त 2025 को बुहाना उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी पूनम मीणा विधायक श्रवण कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था ।
पत्रकार राजेंद्र सैन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सम्मानित
By -
June 23, 2026
0
Tags: