कोटपूतली (राहुल शर्मा): जिला कोटपूतली-बहरोड़ में बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मी सुथार ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पुलिस लाइन में आयोजित स्वागत समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।
*अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस*
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में डीवाईएसपी लक्ष्मी सुथार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा। उन्होंने कहा कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना हमारा लक्ष्य रहेगा।
*अनुभवी अधिकारी हैं सुथार*
बता दें कि लक्ष्मी सुथार इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। तेज तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में उनकी पहचान है। उनके अनुभव का लाभ जिले की कानून व्यवस्था को मिलेगा।
*अधिकारियों ने जताई उम्मीद*
स्वागत कार्यक्रम के दौरान एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि डीवाईएसपी सुथार के नेतृत्व में जिले में पुलिसिंग और बेहतर होगी। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।