खेल स्टेडियम में खून से लथपथ मिला युवक का शव, अस्पताल में मृत घोषित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): महात्मा गांधी स्कूल स्टेडियम में मंगलवार देर रात मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मनोहर निवासी गांव नान्दा, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने पहचान होने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मनोहर अपने परिवार के साथ बहरोड़ में किराए के मकान में रह रहा था और यहां एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार देर रात वह नशे की हालत में स्टेडियम क्षेत्र में गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। इस दौरान मृतक के हाथ पर “निरमा मनोहर” लिखा हुआ मिला, जिसके आधार पर पहचान की कड़ी जुड़ी और बाद में परिजनों से संपर्क कर उसकी पुष्टि की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक मनोहर अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है, उसकी पत्नी गृहिणी है। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच पूरी कर ली है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण गिरने से आई गंभीर चोटें माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!