निवाई (लालचंद माली): सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में निवाई में आगामी चातुर्मास 2026 के लिए जनता कॉलोनी में विराजमान आचार्य सुन्दरसागर महाराज ससंघ को जयधोष के साथ श्रीफल चढ़ाकर निवेदन किया। इस दौरान निवाई से पहुंचे जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जनता कालोनी जैन मंदिर में विराजमान आचार्य सुन्दरसागर महाराज ससंघ को निवाई में चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया, जिसमें आचार्यश्री ने निवाई चातुर्मास के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। जैन समाज के प्रवक्ता सुनिल भाणजा व विमल जौंला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री के समक्ष चरणों में झुका है माथा गुरु दे दो एक चोमासा, निवाई नगर वालों की गुरुवर एक यही अभिलाषा है एवं विनती सुन ल्यो जी मुनिराज चोमासो कर ल्यो, मे तो आया गुरुवर जी म्हाने चोमासो दे दो सहित कई मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया। चातुर्मास घोषणा से पूर्व आचार्य सुन्दरसागर महाराज के पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं महाआरती करने का सौभाग्य सुशील आरा मशीन एवं विष्णु बोहरा को मिला। उन्होंने बताया कि निवाई जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जनता कालोनी जैन मंदिर में विराजमान मूलनायक भगवान महावीर जी एवं अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में विराजमान भगवान पदमप्रभु के दर्शन करके पुण्य लाभ लिया। इस अवसर पर सुशील आरा मशीन, विष्णु बोहरा, नेमीचंद सिरस, गोपाल कठमाणा, मोहित चंवरिया, रोनक बोहरा, गिर्राज चंवरिया, अशोक जैन, शंभु कठमाणा, हितेश छाबड़ा, विमल सोगानी, ओमप्रकाश कठमाणा, नरेन्द्र भाणजा, चेतन जैन, पदमचंद जैन, अनिता छाबड़ा, मंजू सेदरिया, उर्मिला सोगानी, बबीता जैन, रेखा गोधा व शकुंतला छाबड़ा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
3/related/default