अलवर: राष्ट्रीय सडक सुरक्षा अभियान के तहत जिले में 31 जनवरी तक संचालित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा अभियान के 9वें दिन आमजन को यातायात नियमों एवं सडक सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता के लिए सडक सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ललित गुप्ता एवं जिला परिवहन अधिकारी सविता भारद्वाज ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सडक जनजागरूकता बढाने हेतु आमजन एवं स्टाफकर्मियों को यातायात नियमों की जानकारी वाली पुस्तिका/पम्पलेट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि सडक सुरक्षा अभियान के तहत विभागीय समन्वय से सडक सुरक्षा के क्षेत्र में समझाइश, प्रवर्तन कार्रवाई, जनजागरूकता, यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
राष्ट्रीय सडक सुरक्षा अभियान के 9वें दिन सडक सुरक्षा की जागरूकता हेतु सुरक्षा रथ रवाना
By -
June 18, 2026
0
Tags: