खबर के माध्यम से हालत की तस्वीर दिखाई पर आँखे मूंद कर बैठा प्रशासनः नांगल बैरसी सड़क

AYUSH ANTIMA
By -
0



दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): दौसा से नांगल बैरसी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क ने मानसून से पहले ही दम तोड़ दिया है। लगभग पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। खबर के माध्यम से जिला प्रशासन को हालत की तस्वीर दिखाई लेकिन प्रशासन आँखे मूंद कर बैठा है। रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहन चालकों का कहना है कि इस रूट पर टू-व्हीलर चलाना अब जान जोखिम में डालने जैसा है। सड़क से गिट्टी उखड़ने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोगो का कहना है कि "टेंडर पास हुए महीनों हो गए, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग ने जीर्णोद्धार शुरू तक नहीं किया। इधर गांव के अन्य लोगों ने भी सड़क निर्माण कार्य तुरंत शुरू कराने की मांग की है।

*वाहन चालकों की जुबानी*

सवारियां मना कर देती है इस रूट पर..कहती है एक घंटा लगाओगे रास्ता आधे घंटे का है। दिन भर में 4-5 चक्कर कम लगते है। घटिया सड़क निर्माण के कारण गाड़ियों का नुकसान हो रहा है, आए दिन टायर ट्यूब का खर्च बढ़ रहा है। 

*मानसून से पहले ही जर्जर हुई नांगल बैरसी सड़क मामले में बोले ग्रामीण*

पूछा.....हादसों का जिम्मेदार कौन है...सड़क गढ्डों में तब्दील हो चुकी है। अंधेरा होते ही इस मार्ग पर सड़क के गढ्डे नजर नही आते। जिरोता मोड से लेकर नांगल बैरसी तक कहीं भी सड़क पर रोड लाइट नही है, अंधेरा होते ही वाहन चालक वाहन चलाना बंद कर देते है। सड़क से गिट्टी उखड़ने के कारण 2 से 6 इंच तक के गढ्डे बन गए है। अगर जल्द सड़क की मरम्मत नही की तो मानसून आने पर सड़क की हालत और भी खराब हो जाएगी, लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाएगा, यहां तक की लोगों को अपने गांव तक पैदल जाना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत एन एच 21 से नांगल बैरसी मालपुरिया तक बनाई गई सड़क का कार्य वर्ष 2023 में पुरा हुआ था। जिरोता मोड पर लगे बोर्ड पर लिखा अनुसार सड़क की रख रखाव अवधि 5 वर्ष दर्शाई गई है। वर्ष 2023 में बनाई गई सड़क पुनःनिर्माण कार्य मांग रही है। ये हम नही कह रहे तस्वीर कह रही है। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस का जब काम चला था, उस समय सारे ओवरलोड वाहन इसी मार्ग से निकले थे, जिसके कारण आज सड़क की ये हालत है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!