बीकानेर(सरजीत सिंह)। भवन निर्माण मजदूर संघ द्वारा गौरीशंकर व्यास को पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनाए जाने एवं मुख्यालय जयपुर किए जाने के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नथु राम सांखला ने की।
बैठक में संभाग संगठन मंत्री गोविंद जोशी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास ने श्रम संहिताओं (लेबर कोड) पर कार्यशाला आयोजित कर नए श्रम कानूनों की जानकारी दी तथा कहा कि भारत सरकार द्वारा तय फ्लोर वेज के अनुसार ही मजदूरी निर्धारित की जानी चाहिए।
जिला महामंत्री कन्हैया लाल सोलंकी ने बताया कि बैठक में प्रचार मंत्री अनुप प्रजापत, कार्यालय मंत्री महावीर, गोपिकिशन गहलोत, गणेश सांखला, कैलाश सुथार, धूडाराम सांखला, राधाकृष्ण सांखला, हरीश सुथार, गिरिराज रतन किराडू, राजकुमार प्रजापत, बबलू सांखला, शिव पंवार, नंदू गहलोत, नंदू सोलंकी सहित जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक व समारोह में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।