विभिन्न मामलों में फरार 7 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार

AYUSH ANTIMA
By -
0

बहरोड़ (योगेश शर्मा): थाना बहरोड़ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 7 स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की पालना में पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देश पर वांछित वारंटियों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश कुमार खींची आरपीएस के निर्देशन व पुलिस उप अधीक्षक वृत बहरोड़ सचिन शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी अंकित सामरिया उ.नि. के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई थी।
*गिरफ्तार स्थाई वारंटी* 

1. अनिल कुमार पुत्र संतोष नायक, उम्र 25 साल, निवासी न्यामतपुर, थाना नांगल चौधरी, जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा।
2. धर्मवीर उर्फ सहीराम पुत्र कल्लाराम अहीर, उम्र 50 साल, निवासी कोहराना, थाना बहरोड़ सदर। 
3. योगेश कुमार पुत्र बलवन्त सिंह अहीर, उम्र 34 साल, निवासी गादोज, थाना बहरोड़ सदर।
4. अशोक कुमार पुत्र किशन लाल अहीर, उम्र 38 साल, निवासी नागल खोड़िया, थाना बहरोड़ सदर।
5. भागीरथ पुत्र देवकरण गुर्जर, उम्र 58 साल, निवासी किशोरपुरा, थाना हरसौरा। 
6. विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र सत्यवीर सिंह अहीर, उम्र 40 साल, निवासी बिजोरावास, थाना बहरोड़ सदर। 
7. रमेश मीणा पुत्र मनीराम मीणा, निवासी गोकुलपुर, थाना बहरोड़।
* कार्रवाई टीम: थानाधिकारी अंकित सामरिया उ.नि., टीम पुलिस थाना बहरोड़ व आरएसी जाप्ता कैम्प पुलिस थाना बहरोड़।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!