मुंडावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में दो ₹5-5 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


मुंडावर (संदीप भारद्वाज): जिले में संगीन एवं गंभीर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंडावर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे दो ₹5-5 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तथा वृत्ताधिकारी लालसिंह यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश और आसूचना संकलन किया। अभियान के दौरान दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को ग्राम क्यारा में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में मुंडावर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर ₹5-5 हजार का इनाम घोषित था।

*गिरफ्तार आरोपी*

सतवीर पुत्र जयमल गुर्जर (32), निवासी क्यारा, थाना मुंडावर। पूरण पुत्र धीराराम गुर्जर (62), निवासी क्यारा, थाना मुंडावर। 

*कार्रवाई करने वाली टीम*

उ.नि. मोहर सिंह (थानाधिकारी, मुंडावर), स.उ.नि. देवपाल सिंह, स.उ.नि. रतन लाल, कांस्टेबल रोकेश कुमार (138)
पुलिस ने बताया कि जिले में संगीन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!