मुंडावर: नगर पालिका मुंडावर क्षेत्र के ग्रामीण किसानों ने मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत मिलने वाली 2000 यूनिट बिजली छूट को पुनः सुचारु रूप से लागू करने की मांग को लेकर एईएन, विद्युत विभाग मुंडावर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि बिना सूचना उनके बिजली कनेक्शनों का टैरिफ कोड बदल दिया गया, जिससे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना का लाभ बंद हो गया। किसानों का कहना है कि यह कार्रवाई अनुचित एवं नियमों के विपरीत है। किसानों ने बताया कि 4000 टैरिफ कोड को 4000 AX में बदलने के बाद उन्हें 24 घंटे के बजाय केवल 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की अन्य नगर पालिकाओं में ग्रामीण किसानों को 2000 यूनिट की छूट मिल रही है, जबकि मुंडावर के किसानों को इससे वंचित रखा जा रहा है। ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि कृषि भूमि का दर्जा यथावत रखते हुए मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना का लाभ तुरंत बहाल किया जाए। साथ ही पूर्व में हुई कथित अवैध वसूली की राशि 6 प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने तथा भविष्य में किसानों से कोई अतिरिक्त वसूली नहीं करने की भी मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन एवं धरना देने को मजबूर होंगे। किसानों ने बताया कि इस संबंध में एक ज्ञापन एसई भिवाड़ी को भी सौंपा गया है। किसानों क़ो अश्ववासान दिया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तो किसानों के बिल बंद क़र दिये जाएंगे औऱ कृषि कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे, सात दिन मे समस्या के समाधान का समय माँगा, उसके बाद किसानों नें अपना धरना समापत किया।
मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना का लाभ बहाल करने की मांग, किसानों ने एईएन को सौंपा ज्ञापन
By -
June 29, 2026
0
Tags: