कोटपूतली (ईशाक खान): जिला अभिभाषक संघ कार्यालय में सोमवार को जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एड.बजरंग लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुये आम सहमति से जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कोटपूतली में न्यायालयों के लिए किराये के भवन लेकर न्यायालयों के संचालन की समुचित व्यवस्था करने के लिए उनको धन्यवाद पत्र देने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिला अभिभाषक संघ के कुछ सदस्यों द्वारा परिसर में अनुशासनहीनता तथा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से की गई अनुशासनहीनता तथा बिना अधिकार के किये गये कार्यो को घौर अनुशासनहीनता मानते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव मुकेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर आदि मौजूद रहें।
3/related/default