निवाई (लालचंद माली): शिवाजी कॉलोनी में स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में 7 जून से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु कमला जायसवाल ने बताया कि शिव महापुराण कथा सभी भक्तो के सहयोग से की जा रही है। कथा मे बालमुकुंद महाराज हाथोज धाम जयपुर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कथा को लेकर 7 जून को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा। कलश यात्रा श्री राधा दामोदर मन्दिर कुण्डों से रवाना होकर टीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
3/related/default