जोधपुर (रंजन दईया): आरएसी के वीर जवान शहीद स्वर्गीय श्री मोहन सिंह सिसोदिया ईशरू की 86वीं जयंती के अवसर पर आगामी 01 जुलाई 2026 को उम्मेद क्लब रोड स्थित होटल श्री मोहन विलास में 5वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। होटल श्री मोहन विलास के संचालक भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने जोधपुर स्थित आवास पर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेकर मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। राठौड़ ने बताया कि शहीद श्री मोहन सिंह सिसोदिया ईशरू की पावन स्मृति में आयोजित इस 5वें रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करना है। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं, समाजसेवियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहीद की स्मृतियों को नमन करने के साथ-साथ मानवता एवं सामाजिक सेवा के प्रति जन-जागरूकता का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया 5वें रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
By -
June 06, 2026
0
Tags: