बीकानेर (मुकेश रामावत): महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बीकानेर में संजीवनी रक्त वाटिका के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर पीबीएम चिकित्सालय के ब्लड सेंटर विभाग में लगाया गया। शिविर में समाजसेवियों, युवाओं और नारी शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का परिचय दिया। रक्तदाताओं ने कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित कराया। गंभीर मरीजों के लिए कैलाश गहलोत और धीरज उपाध्याय ने दो सिंगल डोनर प्लेटलेट SDP भी दान किए। संजीवनी रक्त वाटिका परिवार ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। ब्लड सेंटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.नवरंग लाल महावर, डॉ.अरुण भारती और समस्त मेडिकल टीम की सराहना की गई। शिविर में संजीवनी रक्त वाटिका अध्यक्ष मनीष कुमार उपाध्याय, संरक्षक महेंद्र ढाका, कैलाश गहलोत, लक्ष्मण उपाध्याय सहित जयनारायण जाजड़ा, मांगीलाल शर्मा, रणजीत जोशी, लीलाधर पंचारिया, मुकेश जयपाल, गायत्री शर्मा, प्रियंका कसवां, राजेश राठौड़, जितेंद्र गहलोत और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष मनीष कुमार उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी सहयोगी संस्थाओं और मेडिकल टीम के सहयोग से शिविर सफल रहा।