विश्व पर्यावरण दिवस पर रानीवाड़ा में सघन वृक्षारोपण, 500 से अधिक पौधे लगाए गए

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को वन विभाग रानीवाड़ा के तत्वावधान में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोहर खां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वनकर्मियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ता तापमान, जल संकट और प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण एवं जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझना होगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। देवल ने राज्य सरकार के जल संरक्षण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस जन अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को जल बचाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ भी दिलाई।

*500 से अधिक पौधों का रोपण*

क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोहर खां ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रानीवाड़ा रेंज क्षेत्र में नीम, शीशम, करंज, अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के 500 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही ग्रामीणों को पौधों का वितरण कर उनके संरक्षण एवं नियमित सिंचाई के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष के रूप में विकसित करना है। इसके लिए वन मित्रों एवं विभागीय टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी।

*वन मित्रों ने सौंपा ज्ञापन*

कार्यक्रम के दौरान वन मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल को सौंपा।

*ये रहे उपस्थित*

इस अवसर पर तहसीलदार हनवंत सिंह, विद्युत विभाग के एक्सईएन भरत देवड़ा, रेंजर रायचंद राम सुथार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत, मंडल अध्यक्ष रमेश आंजणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रडमल सिंह, खुमाराम चौधरी, गोविंद रावल, वीर बहादुर सिंह, दलाराम राणा, प्रेमाराम रावल, मंगला राम देवासी पाल, पूर्व सरपंच रिड़मलसिंह डाभी, महिपाल सिंह सेवाड़ा, संजय जोशी, मुकेश कुमार, कालूराम मोर्या, हडमत सिंह, मंजू चौधरी, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, प्रकाश कुमार, भंवरलाल, नानजीराम, जवाराराम सहित वन मित्र शांतिलाल, राजूसिंह, भोमाराम साथरु, बाबूलाल, किशना राम, हुकमाराम, हरचंद राम, गोकला राम, अब्दुल खां कुड़ा, लवजीराम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!