बीकानेर में देर रात घर में घुसकर मारपीट, एक युवक गंभीर घायल, 4 घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): गंगाशहर थाना क्षेत्र में देर रात घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में घुसकर दो भाइयों समेत 4 लोगों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार परिवादी किशनलाल पुत्र ईश्वरराम कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की रात करीब 11:30 से 12:30 बजे के बीच 4-5 युवक उनका घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। आरोपियों के हाथों में चाकू और सरिया जैसे हथियार थे। उन्होंने किशनलाल और उसके भाई तोलाराम के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशनलाल के हाथ में गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े। भाई तोलाराम को गंभीर चोटें आने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीच-बचाव करने पहुंची किशनलाल की बहन अंजू और बेटी जयश्री भी हमले में घायल हो गईं। परिवादी ने रिपोर्ट में त्रिलोकचंद को हमलावरों का लीडर बताते हुए उसके साथ आए 3-4 अन्य लोगों पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। गंगाशहर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!