बीकानेर (मुकेश रामावत): गंगाशहर थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय विवाहिता अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ 16 जून को घर से लापता हो गई। परिजनों के अनुसार विवाहिता की सोशल मीडिया पर गाजियाबाद निवासी एक युवती से दोस्ती हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि विवाहिता बस से बेटी के साथ लखनऊ गई थी। पुलिस ने लखनऊ में विवाहिता को ट्रेस कर लिया, लेकिन उसने परिजनों के साथ लौटने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया है और धर्म परिवर्तन की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद विवाहिता बेटी सहित लापता, परिवार ने गंगाशहर थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
By -
June 23, 2026
0
Tags: