श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के उदरासर गांव में शांति व्यवस्था भंग करने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांव में कुछ लोगों द्वारा उत्पात मचाने की सूचना मिली थी। सूचना पर एएसआई गजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत करने का प्रयास किया लेकिन समझाइश के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और लगातार उत्पात मचाते रहे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उदरासर निवासी प्रेम पंचारिया तथा धोलिया निवासी फुसाराम नायक, रामूराम नायक और सुगनाराम नायक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। सभी को हवालात में बंद कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
उदरासर गांव में उत्पात मचाने पर 4 गिरफ्तार, पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं माने आरोपी
By -
June 23, 2026
0
Tags: