नीमराना (रिंकू बड़सीवाल): कस्बे के नगर कांग्रेस कार्यालय नीमराना में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, वीरता और आत्मसम्मान का अमर प्रतीक है। इस अवसर पर ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, जिला महासचिव राजकुमार, नगर सचिव जितेंद्र गुर्जर, देवेंद्र सिंह, जोगेंद्र बाबूजी, देवेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, प्रवीण कुमार यादव, देवेंद्र कुमार शर्मा, नरेश फौजी, ईश्वर कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती नगर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई
By -
June 17, 2026
0
Tags: