450 नई स्ट्रीट लाइटें लगीं, बाजार-गलियों में अब उजाला, सुरक्षा भी बढ़ी

AYUSH ANTIMA
By -
0


नापासर/बीकानेर (मुकेश रामावत): नगर पालिका नापासर में 2025-26 बजट के तहत स्वीकृत 500 नई स्ट्रीट लाइटों में से 450 लगाने का काम पूरा हो गया है। शेष लाइटें भी जल्द लगा दी जाएंगी। अधिशासी अधिकारी श्रीमती अलका बुड़दक ने बताया कि आमजन की मांग पर पालिका क्षेत्र के बाजारों, मुख्य मार्गों और आवासीय गलियों में नई लाइटें लगाई गई हैं। इससे रात में आवागमन में सुविधा के साथ सुरक्षा और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। खाली विद्युत खंभों पर पहले स्विच वायर लगाने के बाद ही लाइटें लगाई गईं ताकि हर वार्ड में बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!