बीकानेर (मुकेश रामावत): नशीले पदार्थों की तस्करी पर मुक्ता प्रसाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी की खरीद-फरोख्त में वांछित 2 सप्लायर शौफीन भाटी और श्याम लाल कस्वां को गिरफ्तार किया है। आईजी बीकानेर ओमप्रकाश और एसपी बीकानेर मुदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला, छगनलाल, कैलाश और जसवंतराज शिमल शामिल थे। दोनों आरोपी एमडी सप्लाई के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। पुलिस आगे पूछताछ कर सप्लाई चेन का पता लगा रही है।
मुक्ता प्रसाद पुलिस का एक्शन: एमडी सप्लाई करने वाले 2 वांछित शातिर गिरफ्तार
By -
June 24, 2026
0
Tags: