खाजूवाला/बीकानेर (मुकेश रामावत): खाजूवाला थाना पुलिस ने 17 जून को चक 17 बीडी की ढाणी में हुई 22 लाख रुपये की चोरी का 6 दिन में खुलासा कर दिया। एएसआई श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से सोहन लाल, बुटा सिंह और दुलीचंद नायक को धर दबोचा। पूछताछ में तीनों ने रात में ताला तोड़कर चोरी करना कबूल किया। आरोपियों से अब तक 13.35 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। सीआई सुरेन्द्र प्रजापत ने बताया कि बाकी रकम और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
*खाजूवाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 लाख चोरी केस सुलझा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 13.35 लाख नकदी बरामद
By -
June 24, 2026
0
Tags: