43 वाहनों के किए चालान: बरोनी थाना पुलिस एवं परिवहन विभाग की कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): बरोनी थाना पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग की एवं 43 वाहनों के चालान किए है। बरोनी थानाधिकारी नारायण लाल गुर्जर एवं परिवहन विभाग के निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव एवं डीवाईएसपी रामअवतार के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की गई। जिसके दौरान दुपहिया, चौपहिया सहित बडे वाहनों की चेकिंग के दौरान ओवर लाडिंग, काली फिल्म, सीट बेल्ट व नम्बर पेटन सहित यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 43 वाहनों के चालान किए है। टीम में हेडकानि रामविलाश शर्मा, कानि फोरंता, विनिता, हनुमान व रामप्रसाद शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!