रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): जिला मुख्यालय जालोर स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्रावास में 50 छात्राओं के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट http://minority.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर अथवा नर्मदा कॉलोनी, सामतीपुरा रोड स्थित कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जालोर से प्राप्त कर 30 जून 2026 तक जमा करवा सकते हैं।
अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक
By -
June 09, 2026
0
Tags: