बीकानेर में सफाई व्यवस्था पर संकट: वाल्मीकि समाज ने दी 3 जुलाई तक हड़ताल की चेतावनी, सफाईकर्मी भर्ती नहीं होने पर बिगड़ेंगे हालात

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान सरकार द्वारा सफाईकर्मी भर्ती शुरू नहीं करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर वाल्मीकि समाज ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बीकानेर में वाल्मीकि समाज ने 3 जुलाई तक का अल्टीमेटम देते हुए हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है। समाज का कहना है कि अगर समय रहते मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी और हालात बिगड़ सकते हैं। वाल्मीकि समाज का आरोप है कि प्रदेशभर में लंबे समय से सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। बीकानेर में भी सफाईकर्मियों की भारी कमी है, जिससे मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। *समाज की प्रमुख मांगें हैं* 
1. सफाईकर्मी भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। 
2. संविदा सफाईकर्मियों को नियमित किया जाए।  
3. मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।  
4. वेतन विसंगतियां दूर की जाएं।
समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 3 जुलाई तक सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो बीकानेर में पूर्ण हड़ताल की जाएगी। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। केवल बीकानेर ही नहीं, प्रदेशभर में वाल्मीकि समाज इन मांगों को लेकर लामबंद हो रहा है। समाज का कहना है कि सरकार की अनदेखी के कारण सफाईकर्मी वर्ग में भारी रोष है। हड़ताल की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि समाज के प्रतिनिधियों से वार्ता कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!