नोखा पुलिस की तत्परता: लाखों की चांदी लेकर लापता 23 साल का युवक जयपुर से सकुशल बरामद, चांदी समेत परिजनों को सौंपा

AYUSH ANTIMA
By -
0


नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा थाना पुलिस ने तीन दिन से लापता 23 वर्षीय युवक सांवरलाल सोनी को जयपुर से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। राहत की बात यह रही कि युवक के पास मौजूद लाखों रुपये मूल्य की चांदी भी पूरी तरह सुरक्षित मिली। जानकारी के अनुसार बाबा छोटूनाथ स्कूल के पास रहने वाला सांवर लाल सोनी तीन दिन पहले लाखों रुपये की कीमती चांदी लेकर बीकानेर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते नोखा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने जांच की जिम्मेदारी एएसआई हरिराम मीणा को सौंपी और युवक को जल्द से जल्द सुरक्षित तलाशने के निर्देश दिए। नोखा पुलिस ने लगातार तीन दिनों तक तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न स्तरों पर तलाश के बाद युवक को जयपुर से ट्रेस कर लिया। 
रविवार रात पुलिस टीम ने युवक को जयपुर से सकुशल बरामद कर उसके पास मौजूद लाखों रुपये मूल्य की चांदी सहित परिजनों को सौंप दिया। 
युवक के पिता बजरंग लाल सोनी ने नोखा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटे को सकुशल देखकर पूरे परिवार ने राहत की सांस ली। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार की आंखें खुशी से नम हो गईं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!