बीकानेर (मुकेश रामावत): मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बंगला नगर निवासी रामनारायण पुत्र पुरखाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 जून 2026 की रात वह पशु लेने के लिए अपने गांव तैनी गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 70 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घर लौटने पर चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने एमपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उप निरीक्षक सुरेश भादू को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
सूने मकान पर चोरों का धावा: 22 जून की रात सोने-चांदी के गहने व 70 हजार नकद ले उड़े, पशु लेने गांव गए थे गृह स्वामी
By -
June 29, 2026
0
Tags: