30 जून तक फसली ऋण चुकाने पर किसानों को मिलेगा ब्याज अनुदान का लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने किसानों से रबी फसल 2025-26 के तहत लिए गए अल्पकालीन फसली ऋण का समय पर भुगतान कर ब्याज मुक्त ऋण योजना का लाभ उठाने की अपील की है। बैंक के प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ब्याजमुक्त फसली ऋण योजना के तहत अल्पकालीन फसली ऋण प्राप्त करने वाले नियमित ऋणी कृषकों को ब्याज राशि पर अनुदान दिया जा रहा है। योजना का क्रियान्वयन केंद्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रबी फसल 2025-26 के लिए वितरित 1.50 लाख रुपये तक के अल्पकालीन फसली ऋण का भुगतान 30 जून 2026 तक करने वाले नियमित कृषकों को 7 प्रतिशत ब्याज राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पात्र किसानों को ऋण पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा और उन्हें ब्याजमुक्त ऋण का लाभ प्राप्त होगा। प्रबंध निदेशक ने जिले के सभी ऋणी किसानों से आग्रह किया है कि जिन्होंने रबी फसल 2025-26 के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों से अल्पकालीन फसली ऋण प्राप्त किया है, वे 30 जून 2026 से पूर्व ऋण का भुगतान कर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!