राशनकार्ड में जन-आधार मैपिंग व ई-केवाईसी जरूरी: खाद्य सुरक्षा आवेदन से पहले पूरी करें प्रक्रिया

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिला रसद अधिकारी डॉ.निकिता राठौड़ ने बताया कि आवेदन से पहले परिवार के सभी सदस्यों की आधार सीडिंग तथा जन-आधार मैपिंग होना अनिवार्य है। इसके बाद ही खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन किया जा सकेगा। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि राशनकार्ड में आधार सीडिंग उचित मूल्य दुकानदार, पंचायत समिति, उपखंड अधिकारी कार्यालय अथवा जिला रसद अधिकारी कार्यालय के माध्यम से करवाई जा सकती है। वहीं जन-आधार मैपिंग स्वतः होने वाली प्रक्रिया है, जिसके लिए राशनकार्ड और जन-आधार में सभी सदस्यों के नाम, जन्मतिथि एवं पिता का नाम समान होना आवश्यक है।
इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों के आधार राशनकार्ड से जुड़े होने तथा उचित मूल्य की दुकान पर सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करवाने की भी अपील की गई है। ई-केवाईसी नहीं होने के कारण राशनकार्ड में निष्क्रिय (इनएक्टिव) हुए सदस्यों के नाम फिलहाल पुनः सक्रिय करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है। विभागीय दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद ही ऐसे नाम दोबारा सक्रिय किए जा सकेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!