सीए इंटर परीक्षा में चिड़ावा के होनहारों का शानदार प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा घोषित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में चिड़ावा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्थानीय विद्यार्थियों की इस सफलता से कस्बे में खुशी का माहौल है और परिजनों के साथ-साथ समाज के लोगों ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। कस्बे के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी सज्जन ककरानिया के पौत्र एवं सूरत प्रवासी मुकेश ककरानिया के पुत्र आयुष ककरानिया ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयुष ने न केवल दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक क्लियर किए। बल्कि देशभर के सफल अभ्यर्थियों में अपनी पहचान बनाते हुए ऑल इंडिया 47वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। इसी प्रकार सौरभी मोदी पुत्री अश्वनी कुमार मोदी सोनू ने भी सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी सफलता पर परिवार और समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं शुभ सर्राफ पुत्र महेश सर्राफ ने सीए इंटरमीडिएट का प्रथम ग्रुप उत्तीर्ण कर अगली मंजिल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। उनकी सफलता को लेकर परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। दिनेश मोदी पुत्र स्वर्गीय पवन कुमार मोदी ने भी सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम समूह में सफलता हासिल की है। कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा नेहा भालोठिया पुत्री संदीप भालोठिया ने सीए इंटरमीडिएट का द्वितीय ग्रुप उत्तीर्ण कर लिया है। नेहा इससे पहले प्रथम ग्रुप भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। ऐसे में अब उन्होंने दोनों ग्रुप पूर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंसी के अपने लक्ष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। चिड़ावा के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!