कोटपूतली (ईशाक खान): प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना विशेष अभियान के तहत स्थानीय नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स एवं रेहड़ी-पटरी संचालकों के लिए विशेष शिविरों के माध्यम से लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र वेंडर्स को योजना का लाभ प्रदान कर उनके स्वरोजगार को सशक्त बनाना तथा उनकी आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना है। यह विशेष अभियान 30 जून तक संचालित किया जायेगा। नगर परिषद प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभियान के अंतर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जोड़ते हुये ऋण सुविधा, डिजिटल लेन देन प्रोत्साहन एवं अन्य लाभ उपलब्ध कराये जा रहे हैं। शिविरों में पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया गया है। नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि योजना के माध्यम से छोटे व्यवसाय करने वाले वेंडर्स को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। विशेष अभियान के दौरान अधिकाधिक पात्र वेंडर्स को योजना से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं पंजीकरण कार्य भी किया जा रहा है। नगर परिषद ने सभी पात्र स्ट्रीट वेंडर्स एवं रेहड़ी-पटरी संचालकों से अपील की है कि वे 30 जून तक आयोजित विशेष शिविरों में भाग लेकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त करें तथा अपने व्यवसाय एवं आजीविका को नई मजबूती प्रदान करें। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना विशेष अभियान के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा लोक कल्याण मेले के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को योजना का लाभ प्रदान कर उनके स्वरोजगार को सशक्त बनाने तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर परिषद कोटपूतली द्वारा नगर परिषद कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यालय अवकाश को छोड़कर शिविर प्रतिदिन संचालित किए जा रहे हैं। नगर परिषद के प्रभारी (एनयूएलएम) अभिषेक सैनी ने बताया कि योजना के अंतर्गत छोटे व्यवसाय करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स एवं रेहड़ी-पटरी संचालकों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पात्र लाभार्थियों को ब्याज में छूट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के पात्र वेंडर्स योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक लाभार्थियों को आवेदन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाईल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित होना होगा। नगर परिषद प्रशासन ने सभी पात्र स्ट्रीट वेंडर्स एवं रेहड़ी-पटरी संचालकों से अपील की है कि वे शिविर का अधिकतम लाभ उठाकर अपने स्वरोजगार को मजबूत बनाएं तथा अपनी आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करें। शिविर प्रतिदिन प्रातः 10ः15 बजे से सायं 05 बजे तक नगर परिषद परिसर में संचालित रहेगा, जहां पात्र आवेदक मौके पर ही आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
स्ट्रीट वेंडर्स हेतु विशेष शिविर के माध्यम से लोक कल्याण मेला आयोजित, 30 जून तक चलेगा अभियान
By -
June 04, 2026
0
Tags: