नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत विजयपुरा के ढाणी काला कुआ, तन तुर्कियावास में शनिवार तड़के 3 बजे जमीन विवाद में घर पर धावा बोलकर पिस्टल की बट से हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर अशोक खोल्या को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजा गया। थाना प्रभारी रोहिताश कुमार ने बताया कि आरोपी अशोक अपने 3-4 साथियों के साथ शराब के नशे में महेन्द्र यादव के घर में घुसा था। राजीनामा करने का दबाव बनाकर गाली-गलौज व मारपीट की। ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर दबोच लिया और पिस्टल छीन ली।आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बोलेरो भी जब्त की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस फरार साथियों की तलाश कर रही है।
जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर 2 दिन के पीसी रिमांड पर
By -
June 28, 2026
0
Tags: