नारायणपुर (प्रमोद जांगिड़): अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा जिला सभा कोटपूतली-बहरोड़ की त्रैमासिक मीटिंग रविवार को विश्वकर्मा मंदिर नारायणपुर में जिला अध्यक्ष नेकीराम जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में मृत्युभोज जैसी कुरीति बंद करने, शेष तहसीलों के रजिस्ट्रेशन करवाने व संरक्षक सदस्य बनाने पर चर्चा हुई। जिला महामंत्री सत्यप्रकाश जांगिड़ ने कहा, "मृत्युभोज समाज पर बोझ है। इसे बंद कर बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें और कुरीतियां छोड़ संगठन को मजबूत करें।" पदाधिकारियों ने अपने घर से शुरुआत का संकल्प लिया। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नारायणपुर तहसील से जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोनाक्षी पुत्री कुलदीप जांगिड़, निवासी नारायणपुर, (तोलावास) को अवनी जांगिड़ द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष नेकीराम जांगिड़, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश जांगिड़, उपप्रधान बंटी जांगिड़ सहित पांचों तहसील अध्यक्षों ने स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक नारायणपुर तहसील अध्यक्ष घनश्याम जांगिड़ व मंदिर कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया। बैठक के बाद सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजित बैठक में विराट नगर तहसील अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, बानसूर तहसील अध्यक्ष दयानंद जांगिड़, पावटा तहसील अध्यक्ष चौथमल जांगिड़, कोटपूतली अध्यक्ष महेंद्र जांगिड़, महासभा उप प्रधान बंटी जांगिड़, कोषाध्यक्ष डॉ.मनोज जांगिड़, पूर्व तहसील अध्यक्ष लोकराम जांगिड़, मंदिर अध्यक्ष चौथमल जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
जांगिड महासभा की त्रैमासिक मीटिंग में मृत्युभोज बंद कर शिक्षा पर दिया जोर
By -
June 28, 2026
0
Tags: