नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए टीमों का गठन कर सड़क किनारे पुलिया के पास दबिश देकर शुक्रवार को 2 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी से जुआरियों में खलबली मच गई। तमाशबीन पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से ताश पत्ती के साथ 2490 रुपए बरामद किए हैं। थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम गढ़ी के सड़क किनारे पुलिया के पास कार्यवाही की गई। पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जितेंद्र सैनी (35) साल निवासी गढ़ी व नाथू हरिजन (36) साल निवासी गढ़ी को जुआ एक्ट में गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार जुआ एक्ट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
सड़क किनारे जुआ खेलने वाले जुआरियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, मची खलबली, 2 जुआरी गिरफ्तार
By -
June 20, 2026
0
Tags: