कोटपूतली (ईशाक खान): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी महाभियान के अंतर्गत कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के कोटा जिले में हुये “छात्रों की गूंज“ कार्यक्रम की मूल प्रस्तुति के प्रमुख बिंदुओं को आमजन, युवाओं व छात्रों तक पहुंचाने के लिये पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला स्तरीय प्रैस वार्ताओं एवं प्रस्तुतियों का आयोजन जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर की अध्यक्षता में किया जायेगा। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, मुण्डावर विधायक ललित यादव, नीमराना औद्योगिक महासंघ के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय यादव, डॉ.आरसी यादव, जिला प्रभारी सरलेश सिंह राणा, कांग्रेस नेता रामनिवास यादव समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहें। संगठन महामंत्री वीके नवल ने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से देश व प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई, लगातार हो रहे पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रभावी ढ़ंग से आम जनता, युवा और छात्रों के समक्ष रखा जायेगा। युवाओं और छात्रों के मुद्दों, शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं एवं पेपर लीक जैसे विषयों पर जन-जागरण एवं संवाद कार्यक्रम शरणम पैराडाईज, कोटपूतली में 24 जून, बुधवार को किया जायेगा।
3/related/default