श्री शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 जुलाई से: भव्य कलश यात्रा व भंडारे का होगा आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): स्थानीय लक्ष्मी नगर के वार्ड नं. 06 स्थित ढ़ाणी जादावाली में श्री शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। समिति के प्रचार मंत्री बिल्लूराम सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 21 जुलाई, मंगलवार को प्रातः 07.15 बजे विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्ति कलश धारण कर क्षेत्र की परिक्रमा करेंगी। अगले दिन 22 जुलाई, बुधवार को मुख्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। बुधवार प्रातः 09.15 बजे वैदिक मंत्रोचार के साथ श्री शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन शुरू होगा, जो प्रभु इच्छा तक अनवरत चलेगा। इस दौरान फूलचंद हलवाई, बद्रीप्रसाद सैनी, जमूरा प्रसाद सैनी, समिति अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, फूलचंद सैनी, हंसराज सैनी, बाबूलाल सैनी, मोहनलाल सैनी, हरचंद सैनी, कैलाश सैनी, जयसिंह सैनी, सुंदर सैनी, रामजीलाल सैनी, मंगलराम सैनी, हेमराज सैनी, सरदार, मन्नालाल सैनी, सुभाष चंद्र सैनी, प्रकाश चंद सैनी, राजू सैनी, मुकेश सैनी, पवन सैनी, विक्रम सैनी, सुरेश सैनी, राजेश सैनी, कृष्ण सैनी, मूलचंद सैनी, विजय कुमार, मुकेश सैनी, धर्मेंद्र, मनोज सैनी, सुनील, जीतू माली, अमन, अक्षय कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!