कोटगेट पुलिस का बड़ा धमाका: 20 लाख फिरौती वाला गैंगस्टर आवेश खान चढ़ा हत्थे, एसपी के ऑपरेशन में दबोचा गया हार्डकोर

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर (मुकेश रामावत): पुलिस ने संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोटगेट थाना पुलिस ने जिला स्तरीय हार्डकोर अपराधी और थाने के हिस्ट्रीशीटर आवेश खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गैंग बनाकर वसूली, फायरिंग और फिरौती का नेटवर्क चला रहा था।

*एसपी मुदुल कच्छावा के ऑपरेशन की सफलता*  

एसपी मुदुल कच्छावा के निर्देशन और एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पुख्ता मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। कोटगेट थाना और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता मिली है।

*कई संगीन मामलों का मास्टर माइंड*  

आरोपी आवेश खान कोटगेट थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इसके खिलाफ जबरन वसूली, फायरिंग, धमकी और फिरौती मांगने जैसे कई मामले दर्ज हैं। सबसे बड़ा खुलासा ये हुआ कि जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में एक व्यापारी का अपहरण कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में भी यह पहले गिरफ्तार हो चुका है।

*लंबे समय से थी तलाश*  

आवेश खान लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि उसके गैंग के अन्य सदस्यों और पुराने अपराधों की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!