जयपुर में ‘प्रणेता 2026’ समारोह में दिव्यांगजन सेवक सुरेन्द्र छेपट सहित सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर: ओम गोविन्द परमार्थ संस्थान के तत्वावधान में हाल ही में जयपुर के शास्त्री नगर स्थित आरपीए रोड के ‘आनन्दम’ जन उपयोगी भवन में वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह "प्रणेता 2026" का भव्य आयोजन किया गया।

*केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ*  

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में आठवले ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की धरोहर हैं और दिव्यांगजन किसी से कम नहीं। उन्होंने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

*सुरेन्द्र छेपट को ‘प्रणेता 2026’ सम्मान*  

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्यांगजन सेवक सुरेन्द्र छेपट को दिया गया सम्मान रहा। उन्हें दिव्यांगजनों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए "प्रणेता 2026" सम्मान से नवाजा गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

*200 से अधिक वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन सम्मानित*  

समारोह में 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं सैकड़ों दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में महेश साहू, करणी लाल शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, हेमंत, दीपा महावर, विष्णु टेलर समेत कई प्रमुख नाम शामिल रहे। सभी सम्मानितजनों ने संस्थान के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।

*ये गणमान्य रहे मौजूद*  

इस अवसर पर आरसी मिक्की के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राधा मोहन सैनी, कार्यक्रम संयोजक अक्षय सैनी, विशिष्ट अतिथि गोपाल डेनवाल, विजेन्द्र सैनी, सीमा कविराज सहित कई समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!