वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत पत्रकारों के साथ मीडिया राउंड टेबल परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय जालोर में स्थानीय पत्रकारों के साथ राउंड द टेबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने की। इस अवसर पर जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा जनजागरूकता गतिविधियों में मीडिया की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करती है। जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को जन आंदोलन का स्वरूप देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व बन चुका है। आज किय गये प्रभावी प्रयास आने वाली पीढ़ियो के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा की जा रही है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे जल संरक्षण से जुड़े सकारात्मक प्रयासों, नवाचारों, सफल उदाहरणों और प्रेरणादायी कहानियों को जन-जन तक पहुंचाए जिससे समाज में जागरूकता एवं पर्यावरण के प्रति दायित्व का भाव तैयार हो सके। इस अवसर पर जिले के विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। 

*गुरूवार को इन गतिविधियों का होगा आयोजन*
अभियान के तहत 4 जून, गुरूवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अन्तर्गत अवलोकन, लोकार्पण व स्वीकृति, औरण व चारागाहों का चिन्हीकरण, घास बुवाई, बीज बैंकों में गतिविधियों का आयोजन, हरियालो राजस्थान की तैयारी, राजकीय भवनों की साफ-सफाई, सड़क किनारे पौधारोपण की तैयारी, जल चौपाल, आरटीडब्ल्यूएचएस की साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!